You are currently viewing पंजाब में 12वीं की छात्रा से रेप, स्कूल छोड़ने के बहाने पड़ोसी ने कार में बैठाया; कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर किया घिनौना काम

पंजाब में 12वीं की छात्रा से रेप, स्कूल छोड़ने के बहाने पड़ोसी ने कार में बैठाया; कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर किया घिनौना काम

लुधियाना: लुधियाना में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता सुबह करीब 6:30 बजे पैदल स्कूल जा रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे स्कूल छोड़ने का झांसा देकर अपनी इनोवा कार में बैठा लिया।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने गाड़ी में नाबालिग छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे मुंडियां कलां के पास एक गली में फेंक कर फरार हो गया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 17 साल की है और 12वीं कक्षा की छात्रा है। कल (शुक्रवार) जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी स्कूल मुंडियां कलां के पीछे वाली गली में बेसुध हालत में पाया।

पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि जब वह सुबह पैदल स्कूल जा रही थी, तो पड़ोसी जतिंदर सिंह अपनी इनोवा कार में आया और उसे स्कूल छोड़ने का बहाना करके गाड़ी में बैठा लिया। स्कूल ले जाने की बजाय, आरोपी उसे किसी और जगह ले गया। वहां जतिंदर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद जतिंदर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे सरकारी स्कूल मुंडियां कलां के पीछे फेंककर धमकाते हुए भाग गया।

मां के बयान के आधार पर थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी जतिंदर के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 363 (अपहरण), 328 (अपराध करने के इरादे से जहर देना), 506 (आपराधिक धमकी) भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A 12th class student was raped in Punjab