
जालंधर: वार्ड नं 60 में आम आदमी पार्टी की झाड़ू फिर से चली है, जहां गुरजीत सिंह घुम्मण ने चुनाव में शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
गुरजीत सिंह घुम्मण की जीत से आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश है। उनकी इस जीत ने विपक्षी दलों को एक बड़ा संदेश दिया है कि क्षेत्र की जनता विकास और पारदर्शिता के साथ खड़ी है।
जीत के बाद गुरजीत सिंह घुम्मण ने कहा, यह जीत हमारी टीम और वार्ड की जनता की है। हम उनके विश्वास पर खरे उतरेंगे और वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। समर्थक उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लग गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि अब विकास की नई शुरुआत होगी।
View this post on Instagram

Jalandhar: AAP sweeps ward no. 60, Gurjeet Singh Ghumman wins the election








