You are currently viewing Weather Update: पंजाब में मानसून हुआ सुस्त, चंडीगढ़ समेत राज्य के 10 शहरों में फ्लैश अलर्ट जारी

Weather Update: पंजाब में मानसून हुआ सुस्त, चंडीगढ़ समेत राज्य के 10 शहरों में फ्लैश अलर्ट जारी

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आज चंडीगढ़ और पंजाब के संगऱूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर और हुशियारपुर में बारिश को लेकर फ्लैश अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कमी के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे नमी में कमी आई है। चंडीगढ़ समेत कई शहरों में तापमान एक बार फिर 35 डिग्री को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पास 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ और श्री आनंदपुर साहिब का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान 35.1 डिग्री, बठिंडा और पटियाला का तापमान 35.7 डिग्री, फीरोजपुर, पठानकोट और गुरदासपुर का तापमान 35 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब का तापमान 35.5 डिग्री और मोहाली का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पंजाब में सितंबर का महीना भी सूखा हो रहा है। आज पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, हुशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ में सामान्य बारिश की संभावना है।

पंजाब के 6 जिलों में पिछले 9 दिनों में 96 से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मानसा में 96 प्रतिशत, गुरदासपुर में 86 प्रतिशत, कपूरथला में 85 प्रतिशत, हुशियारपुर में 84 प्रतिशत, बरनाला में 82 प्रतिशत और अमृतसर में 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त, जालंधर में 22 प्रतिशत, एसबीएस नगर में 38 प्रतिशत, मोगा में 36 प्रतिशत, बठिंडा में 52 प्रतिशत और संगुरूर में 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

Weather Update: Monsoon slows down in Punjab, flash alert issued in 10 cities of the state including Chandigarh