जालंधर: अर्बन एस्टेट स्थित स्पार्कल मसाज पार्लर में छापेमारी कर पुलिस 2 लड़कों और दो लड़कियों को अपने साथ ले गई है। शक है कि मसाज पार्लर में कोई अवैध धंधा चलता है। इसको लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। हालांकि पुलिस ने किसी अवैध धंधे के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने स्पार्कल मसज पार्लर पर छापा सिविल ड्रेस में मारा। पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी सादा कपड़ों में थे और साथ में पुलिस का महिला स्टाफ भी था।
पुलिस अधिकारियों से जब छापामारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें मसाज पार्लर के बारे में शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गई है। पार्लर से कुछ लोगों को थाने में पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। पूछताछ के बाद ही कोई खुलासा किया जाएगा। हालांकि पुलिस के अधिकारियों रेड के दौरान वहां पर कोई अश्लीलता या फिर किसी को रंगे हाथ पकड़े जाने के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
Police raid massage parlor in Jalandhar arresting 2 boys and 2 girls