चंडीगढ़: पंजाब सरकार राज्य में अनलॉक 3 को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दिए है। नई गाइडलाइंस के अनुसार राज्य में 5 अगस्त को जिम और योग संस्थान खुलेंगे। केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार देश भर में नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है पर पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू जारी रखते हुए इसका समय रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर दिया है। पहले इसका समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक था।
पढ़ें गाइडलाइंस की 15 मुख्य बातें-
-अनावश्यक गतिविधियों को अनुमति नहीं।
-रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी।
-30 से अधिक लोग शादियों में शामिल नहीं हो सकते। पहले, 50 लोगों को अनुमति दी गई थी, लेकिन अब कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए इसे घटाकर 30 कर दिया गया है।
– पहले की तरह केवल 20 लोग ही अंतिम संस्कार में हो पाएंगे शामिल।
-धार्मिक स्थान सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।
-कंटेनमैंट जोन में लॉकडाऊन जैसे हालात ही रहेंगे।
-शराब के ठेके सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
-शॉपिंग मॉल सुबह 7 बजे से 8 बजे तक खुले रहेंगे पर मॉल के अंदर रेस्टोरैंट 10 बजे तक खुले रह सकते हैं।
– स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।
– राज्य में बसें भी चलने की अनुमति रहेगी। अब सारी बसें दूसरे राज्यों के रूट पर भी चलेंगी।
– पंजाब से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
– सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, असेंबली हॉल और भीड़भाड़ वाले स्थान बंद रहेंगे।
– सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम बंद रहेंगे।
– बिना एक्साईज़ विभाग की अनुमति के शराब नहीं परोस पाएंगे रेस्तरां व होटल।
– सार्वजनिक जगहों पर थूकने, पान, शराब, गुटका आदि पर पाबंदी।
इसके साथ ही कैप्टन सरकार ने राखी के त्यौहार को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इस रविवार को सभी दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं जबकि बाकी के रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं आम दिनों में सुबह 7 से रात 8 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी।
100% आयुर्वेदिक इस प्रोडक्ट से 2 महीने में कम हुआ 15 kg भार – देखें Video
✅ No Side Effects
♦️भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा ◆ Certified ◆
? Slim हो चुकी लड़की की मोटेपन की तस्वीरें देखकर चोंक जाएंगे आप