अमृतसर: अमृतसर के तरनतारन में बड़ी लूट की खबर सामने आई है जहां तीन अज्ञात लुटेरों ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लूट को अंजाम दिया। उन्होंने तरनतारन में डेरे में खंजाची को बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ रुपए लूट ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसे पुलिस खंगाल रही है।
इस घटना में खंजाची बाबा महेंद्र सिंह घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डेरे में आए तीन अज्ञात लोगों ने बाबा महेंद्र सिंह से कहा कि वह किसी मरीज को बाबा जी के दर्शन करवाना चाहते हैं।
इस बहाने लोग बाबा महेंद्र सिंह कमरे में दाखिल हुए और उनसे मारपीट करते हुए, उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने खजांची बाबा महेंद्र सिंह के कमरे से डेढ़ करोड़ रुपए इकट्ठे किए और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।