जालंधर: थाना 8 में पड़ते इलाके में एक पाचंवी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने ढाबे पर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ दुषकर्म किया। आरोपी युवक रईया का रहने वाला है जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अपनी शिकायत में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रईया में अपनी मौसी के घर आती-जाती रहती थी। वही किसी युवक ने लड़की से उसका नंबर ले लिया। लड़की के वापस आने पर वह उसे फोन करने लगा और उसे लगातार परेशान करने लगा। आठ सितम्बर को लड़का जालंधर आ गया और लड़की को फोन करके पास ही स्थित एक ढाबे में मिलने के लिए बुला लिया। ढाबा मालिक से उसने प्रति घंटे के हिसाब से कमरा किराए पर लिया और लड़की को कमरे में ले जाने के बाद उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म कर दिया।
परिजनों ने बताया कि कि फिर उसने लड़की को धमकाया ताकि वह किसी को कुछ न बताए। काफी दिनों तक लड़की सहमी रही, लेकिन परिजनों ने जब पास बैठा कर लड़की से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिगा का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाने के बाद आरोपी युवक गगन पुत्र अरूर सिंह निवासी रईया के खिलाफ मामसा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा।