नई दिल्लीः अगने महीने यानी अक्टूबर में बैंक सिर्फ 21 दिन ही खुले रहेंगे, बाकी के 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। अगर आपका कोई जरुरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। दरअसल, अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, राम नवमी, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैय्या दूज त्यौहार पड़ रहे हैं, जिसके चलते बैंकों की 11 दिन छुट्टी रहने वाली है।
ये है पूरी लिस्ट
तारीख | अवकाश |
2 अक्टूबर | गांधी जयंती |
6 अक्टूबर | रविवार |
7 अक्टूबर | नवमी |
8 अक्टूबर | दशहरा |
12 अक्टूबर | माह का दूसरा शनिवार |
13 अक्टूबर | वाल्मीकि जयंती, रविवार |
20 अक्टूबर | रविवार |
26 अक्टूबर | माह का चौथा शनिवार |
27 अक्टूबर | दिवाली |
28 अक्टूबर | गोवर्धन पूजा |
29 अक्टूबर | भइया दूज |