You are currently viewing सलमान-ऐश्वर्या को लेकर ट्वीट पर बुरे फंसे विवेक ऑबराय, भड़की सोनम कपूर ने दिया ये जवाब

सलमान-ऐश्वर्या को लेकर ट्वीट पर बुरे फंसे विवेक ऑबराय, भड़की सोनम कपूर ने दिया ये जवाब

मुंबईः लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के चुनाव समाप्त हो चुके है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता विवेक ऑबराय ने एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिससे वह मुश्किल में फंस गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजा दिया है।

दरअसल, कुछ देर पहले विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर किया जिसके साथ लिखा, हाहा…क्रिएटिव्स…नो पॉलिटिक्स…जस्ट लाइफ। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय की सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक, आराध्या के साथ तीन तस्वीरें थीं. सलमान, ऐश्वर्या वाली फोटो पर “ओपिनियन पोल” लिखा था। ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर “एग्जिट पोल” जबकि पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में ‘रिजल्ट्स’ लिखा था।

विवेक के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। कई सितारों ने इस पोस्ट पर गुस्सा जाहिर किया है और निंदा की है। इंडियन बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने लिखा, ये बहुत ही खराब है…निराशाजनक।

सोनम कपूर को इस ट्वीट पर बहुत गुस्सा आया है। उन्होंने विवेक के इस ट्वीट को घिनौना और क्लासलेस बताया है। ज्यादातर लोगों ने ऐश्वर्या के निजी जीवन को लेकर विवेक के ट्वीट पर खफा नजर आ रहे हैं।’