जालंधर (अमन बग्गा): कलयुग के श्रवण कुमार की तरह सेवा भावना दिखाते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत जालंधर वेस्ट के लोगों को मुफ्त में धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौटे श्रद्धालुओं से कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज बस्ती बावा खेल स्थित कबीर मंदिर में विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर उनकी यात्रा के अनुभव सुने और उनका हालचाल जाना।
मुलाकात के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से उन्हें देश के पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों या अन्य परिस्थितियों के चलते जो लोग पहले धार्मिक स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते थे, उनके लिए यह योजना बेहद लाभदायक साबित हो रही है। श्रद्धालुओं ने इस सुविधा के लिए पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त किया तथा उनकी सेवा भावना की सराहना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तीर्थ यात्रा योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार पवित्र स्थलों के दर्शन करने की सुविधा मिल रही है।
मोहिंदर भगत ने कहा कि धार्मिक यात्राएं हमारी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। बुजुर्गों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना तथा उन्हें तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करवाना सराहनीय कार्य है। ऐसी पहल से न केवल लोगों को आध्यात्मिक संतुष्टि मिलती है, बल्कि आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सद्भावना भी मजबूत होती है।
उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की और उनके सुझावों एवं अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर प्रबजोत सिंह (एससी विंग ब्लॉक), देवा सुखमिंदर जी (ब्लॉक महिला विंग), हलका संगठन इंचार्ज हरचरण सिंह संधू, ब्लॉक प्रधान मनदीप सिंह मैंडी, ट्रेड विंग चेयरमैन नरेंद्र प्रधान तथा राजपूत कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राकेश राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने तीर्थ यात्रा योजना के तहत मिले इस अवसर को यादगार बताते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की सेवा भावना की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से आम लोगों की धार्मिक इच्छाएं पूरी हो रही हैं।




Mohinder Bhagat emerges as a modern-day ‘Shravan Kumar’ (a symbol of devoted service to elders/others)




