You are currently viewing अमेरिका में पंजाबी मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर की नागरिकता रद्द, धोखाधड़ी से हासिल की थी नागरिकता; अपराधों को छिपाया

अमेरिका में पंजाबी मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर की नागरिकता रद्द, धोखाधड़ी से हासिल की थी नागरिकता; अपराधों को छिपाया

न्यूयॉर्क: अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने गंभीर आपराधिक मामले में दोषी करार दिए गए पंजाबी मूल के 55 वर्षीय सिख टैक्सी ड्राइवर गुरमीत सिंह की अमेरिकी नागरिकता रद्द कर दी है। पूर्वी न्यूयॉर्क के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज निकोलस गरौफिस ने यह कड़ा फैसला सुनाते हुए गुरमीत सिंह को 16 सितंबर तक अपना नागरिकता प्रमाण पत्र और अमेरिकी पासपोर्ट अदालत में सरेंडर करने का सख्त आदेश दिया है।

चाकू की नोक पर अपहरण और रेप के मामले में 20 साल की कैद
गुरमीत सिंह को वर्ष 2011 में एक महिला यात्री का चाकू की नोक पर अपहरण करने और उसके साथ रेप करने के जुर्म में अदालत ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी। दोषी गुरमीत सिंह वर्तमान में न्यूयॉर्क की शावांगंक करेक्शनल फैसिलिटी जेल में अपनी सजा काट रहा है। सजा काटने के दौरान ही अमेरिकी न्याय विभाग ने उसकी नागरिकता खत्म करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की थी।

धोखाधड़ी से हासिल की थी नागरिकता, अपराधों को छिपाया
अमेरिकी न्याय विभाग की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने स्पष्ट संदेश दिया कि अमेरिकी नागरिकता किसी भी अपराधी के लिए सुरक्षा कवच नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि गुरमीत सिंह ने सिटिजनशिप हासिल करने की प्रक्रिया के दौरान महिला के साथ किए गए रेप और किडनैपिंग के संगीन अपराधों को जानबूझकर छिपाया था। न्याय विभाग ने साफ किया कि झूठ और धोखाधड़ी के दम पर हासिल की गई नागरिकता किसी भी दोषी को कानून के शिकंजे से नहीं बचा सकती।

US revokes citizenship of Punjabi-origin Sikh taxi driver; citizenship was obtained fraudulently by concealing crimes