You are currently viewing कांग्रेस ने पंजाब प्रधान समेत की नई नियुक्तियों की घोषणा, चन्नी को नहीं मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान, जानिए किस किस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने पंजाब प्रधान समेत की नई नियुक्तियों की घोषणा, चन्नी को नहीं मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान, जानिए किस किस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

 चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 अगले साल होने हैं। इससे पहले कांग्रेस ने चुनाव जीतने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के लिए बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनाव-संबंधी कमेटियों के लिए चेयरपर्सन और मुख्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

राणा गुरजीत सिंह और परगट सिंह समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी