लुधियाना: पंजाब में एक आम इंसान की किस्मत रातों-रात ऐसी पलटी है कि वह अचानक करोड़पति बन गया है। लुधियाना की एक नामी लॉटरी एजेंसी के जालंधर स्थित फिल्लौर काउंटर से खरीदा गया एक टिकट किसी शख्स के लिए खजाने की चाबी साबित हुआ है। इस लकी टिकट पर पूरे 3 करोड़ रुपए का बंपर इनाम निकला है। हालांकि, पूरे इलाके में इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है कि रातों-रात करोड़पति बनने वाला यह खुशनसीब व्यक्ति अब तक अपना भारी-भरकम इनाम लेने के लिए एजेंसी नहीं पहुंचा है और हर कोई इस ‘मिस्ट्री विनर’ की तलाश में जुटा है।
3 करोड़ और 50 लाख के निकले बंपर इनाम
पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग की ओर से हाल ही में घोषित किए गए नतीजों ने कई लोगों की किस्मत बदल दी है। इन नतीजों में पहला बंपर इनाम 3 करोड़ रुपए का लगा है, जिसका लकी टिकट नंबर 791016 है। इसके साथ ही दूसरा बड़ा इनाम 50 लाख रुपए का लगा है, जिसका टिकट नंबर B 862817 है। ये टिकट फिल्लौर के काउंटर से बिके थे और अब एजेंसी को उस गुमनाम करोड़पति विजेता का बेसब्री से इंतजार है जिसकी किस्मत का ताला इस टिकट ने खोला है।
फिल्लौर में जश्न का माहौल
जैसे ही यह खबर जंगल की आग की तरह फैली कि 3 करोड़ रुपए का विजेता टिकट फिल्लौर के काउंटर से बिका है, पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर वह करोड़पति है कौन। इस बड़ी कामयाबी पर एजेंसी के दफ्तर में जमकर जश्न मनाया जा रहा है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। एजेंसी संचालक और चेयरमैन शाम सुंदर भनोट ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी के जरिए पहले भी कई लोग करोड़पति बन चुके हैं, लेकिन एक ही बार में तीन बड़े इनाम निकलना उनके काउंटर के लिए एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इनाम क्लेम करने के लिए इन नियमों का करना होगा पालन
विजेता भले ही अभी तक सामने नहीं आया हो, लेकिन लॉटरी विभाग ने इनाम क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। विभाग के अनुसार, विजेता को अपना ओरिजिनल टिकट बेहद सुरक्षित रखना होगा। इनामी राशि प्राप्त करने के लिए विजेता को तय समय सीमा के भीतर अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड और ओरिजिनल टिकट के साथ विभाग के पास अपना क्लेम फाइल करना अनिवार्य है। सरकारी नियमों के तहत दस्तावेजों की पूरी वेरिफिकेशन और नियमानुसार टैक्स कटौती के बाद ही विजेता के बैंक खाते में करोड़ों की इनामी राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Fortune Shines Overnight: Man Set to Receive ₹3 Crore—Find Out Where This Life




