You are currently viewing सफर हुआ आसान: लुधियाना से दिल्ली अब बस सवा घंटे में, रोज उड़ेंगी 2 फ्लाइट्स, किराया कितना, टाइमिंग क्या- जानें पूरा शेड्यूल

सफर हुआ आसान: लुधियाना से दिल्ली अब बस सवा घंटे में, रोज उड़ेंगी 2 फ्लाइट्स, किराया कितना, टाइमिंग क्या- जानें पूरा शेड्यूल

लुधियाना: औद्योगिक नगरी लुधियाना के लोगों का हवाई सफर का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। हलवारा एयरपोर्ट से मार्च 2026 से नियमित उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। रविवार (1 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से वर्चुअली इसका उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के साथ ही लुधियाना की कनेक्टिविटी देश की राजधानी से और बेहतर हो जाएगी, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

एयर इंडिया को मिली मंजूरी, सुबह 7 बजे लैंड करेगी पहली फ्लाइट

शुरुआती चरण में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने एयर इंडिया को हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें भरने की अनुमति प्रदान की है। एयरलाइंस के प्रस्ताव के अनुसार, दिल्ली से आने वाली पहली फ्लाइट सुबह 7 बजे हलवारा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यात्रियों को चढ़ाने के बाद यह फ्लाइट सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर लुधियाना से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। योजना के मुताबिक, शुरुआत में रोजाना दो फ्लाइट्स दिल्ली से लुधियाना आएंगी और दो ही फ्लाइट्स यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

दिल्ली का सफर सवा घंटे में होगा पूरा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगेगा समय

लुधियाना से दिल्ली के बीच की हवाई यात्रा का समय लगभग 1 घंटा 20 मिनट रहेगा। किराए को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन अनुमान है कि टिकट की कीमत 2800 से 3500 रुपए के बीच हो सकती है। सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं के लिए यात्रियों को फ्लाइट के समय से कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में दिल्ली कनेक्टिविटी पर जोर है, जिसके बाद देश के अन्य राज्यों के लिए भी फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी। हालांकि, लुधियाना से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने में अभी करीब दो साल का वक्त और लग सकता है।

Travel made easy: Ludhiana to Delhi in just 1 hour and 15 minutes, 2 flights daily, check fare