You are currently viewing पंजाब में रफ्तार का कहर: इनोवा और बलेनो में भीषण टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; एक की मौत- कई गंभीर रूप से घायल

पंजाब में रफ्तार का कहर: इनोवा और बलेनो में भीषण टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; एक की मौत- कई गंभीर रूप से घायल

लुधियाना: लुधियाना में रविवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां वेरका कट के नजदीक एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक बलेनो कार और इनोवा गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है, जबकि 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत कार्रवाई की और सराभा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एसएचओ आदित्य शर्मा ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि गाड़ियों को देखकर ही हादसे की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी रघुनाथ अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, घायलों की हालत बेहद नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसी (DMC) अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज डीएमसी में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। एसएचओ आदित्य शर्मा ने पुष्टि की है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Speeding causes havoc in Punjab: A horrific collision between an Innova and a Baleno leaves both vehicles severely damaged