You are currently viewing पंजाब में रिश्तों का कत्ल: 13 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती निकली; ऐसे खुली पोल

पंजाब में रिश्तों का कत्ल: 13 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती निकली; ऐसे खुली पोल

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के गर्भवती होने पर इस राज से पर्दा उठा। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पेट दर्द की शिकायत से खुला राज घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग बेटी को पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट में दर्द हो रहा था। परेशान होकर मां उसे चेकअप के लिए डॉक्टर के पास ले गई। मेडिकल जांच में जो सच सामने आया, उसने मां के पैरों तले जमीन खिसका दी। रिपोर्ट में नाबालिग के 4 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

फैक्ट्री में ले जाकर किया था गलत काम गर्भावस्था की बात पता चलने पर मां ने जब बेटी से पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि करीब 4 महीने पहले उसका पिता उसे अपनी फैक्ट्री ले गया था, जहां उसने बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद भी पिता ने कई बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Rape) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है और स्थानीय लोगों में आरोपी के प्रति भारी रोष है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Murder of relationships in Punjab