
ऊना/लुधियाना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित ‘मां चिंतपूर्णी महोत्सव’ को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लुधियाना स्थित हिंदू संगठनों ने पंजाबी गायक बब्बू मान के शो पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। संगठनों का कहना है कि जिस मंच पर मां चिंतपूर्णी से लाई गई पवित्र ज्योति स्थापित थी और जिसे दरबार का स्वरूप दिया गया था, उसी मंच पर बब्बू मान ने शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले अभद्र गीत गाए।
जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने इस संबंध में जिला प्रशासन को शिकायत देकर बब्बू मान और आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 14 नवंबर को माता चिंतपूर्णी के दरबार से पवित्र ज्योति लाकर महोत्सव स्थल पर स्थापित की गई थी और पूरे मंच को माता के दरबार का रूप दिया गया था। लेकिन 15 और 16 नवंबर को हुए कार्यक्रम में बब्बू मान और अमृत मान ने एक भी भजन या माता का गुणगान करने वाला गीत नहीं गाया।
आरोप है कि इसके बजाय मंच से “महफिल मितरां दी…” जैसे नशे और हथियारों को प्रमोट करने वाले गीत गाए गए, जिसे हिंदू संगठनों ने माता के दरबार में सीधी बेअदबी करार दिया है।
स्वामी आमरेश्वर दास ने कहा कि अगर कार्यक्रम का नाम ‘मां चिंतपूर्णी महोत्सव’ न रखा गया होता, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती। उन्होंने कहा, “सरकार अगर मेला करवाना चाहती है तो करे, लेकिन इस तरह के धार्मिक नाम न रखे। जहां मां की ज्योति आती है, वहां जगराते होते हैं, इस तरह के अश्लील गाने नहीं गाए जाते।”
संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक मंच पर हुल्लड़बाजी की गई और बेटियों को अभद्र गानों पर नचाया गया, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
View this post on Instagram


Controversy over Babbu Maan’s songs




