You are currently viewing लुधियाना DIG रेंज ऑफिस में सनसनी, ड्यूटी पर तैनात जवान ने सिर में मारी गोली; मौके पर मौत

लुधियाना DIG रेंज ऑफिस में सनसनी, ड्यूटी पर तैनात जवान ने सिर में मारी गोली; मौके पर मौत

लुधियाना: शहर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डीआईजी रेंज कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना शहर के व्यस्त रानी झांसी रोड पर स्थित डीआईजी रेंज दफ्तर की है। मृतक जवान की पहचान 50 वर्षीय तीर्थ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीर्थ सिंह एमएसके ड्यूटी पर तैनात थे, जब उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

गोली की आवाज सुनकर दफ्तर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Sensation in Ludhiana DIG Range Office