You are currently viewing चलती ट्रेन से उतरना पड़ा महंगा, शख्स ने गंवाए हाथ-पैर; लुधियाना रेलवे स्टेशन की घटना

चलती ट्रेन से उतरना पड़ा महंगा, शख्स ने गंवाए हाथ-पैर; लुधियाना रेलवे स्टेशन की घटना

लुधियाना: महानगर के रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शख्स की एक टांग और एक बाजू कटकर अलग हो गई। घायल की पहचान बिहार के शहादतपुर निवासी खलिउल्हा के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर घटी। खलिउल्हा को लुधियाना स्टेशन पर उतरना था, लेकिन ट्रेन का ठहराव आगे दंडारी स्टेशन पर था। इसी भ्रम और जल्दबाजी में, ट्रेन की गति धीमी होते ही उसने उतरने का प्रयास किया। लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचित किया। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर घायल खलिउल्हा को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

रेलवे पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए ट्रेन के पूरी तरह रुकने का इंतजार करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Getting off a moving train proved costly