You are currently viewing लुधियाना में जब हाईवे पर मौत छूकर निकली… 40 यात्रियों से भरी बस पलटने से कैसे टला बड़ा हादसा

लुधियाना में जब हाईवे पर मौत छूकर निकली… 40 यात्रियों से भरी बस पलटने से कैसे टला बड़ा हादसा

लुधियाना: आज सुबह चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब करीब 40 यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की एक बस अचानक पलट गई। हादसा सुबह लगभग 8 बजे समराला के पास हुआ। बस चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही थी। बस के पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में दो यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल समराला में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बस के स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती बस के पटे (सस्पेंशन के लिए लगी लोहे की पत्तियां) टूट गए, जिसके कारण ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। जैसे ही बस मुख्य हाईवे से समराला शहर की ओर मुड़ने लगी, वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस के पीछे ट्रैक्टर लेकर आ रहे एक व्यक्ति ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर रोडवेज विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उसने बताया कि बस के पटे पहले से ही टूटे हुए थे और बस सिर्फ एक पटे के सहारे चल रही थी। उसने यह भी साफ किया कि ड्राइवर बिल्कुल सही तरीके से बस चला रहा था। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि उन्हें चोटें काफी गंभीर आई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

When death touched the highway in Ludhiana