You are currently viewing पंजाब में सेहत से खिलवाड़! एक ही घर पर 8 साल में तीसरी बार रेड, नकली घी का जखीरा पकड़ा; भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सेहत से खिलवाड़! एक ही घर पर 8 साल में तीसरी बार रेड, नकली घी का जखीरा पकड़ा; भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना: त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को लुधियाना के शाम नगर इलाके में एक घर पर छापेमारी कर नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 40 किलो नकली घी, सूखा दूध पाउडर और क्रीम बरामद की है। यह वही घर है जहां पहले भी दो बार (2017 और 2020 में) नकली घी पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में भगोड़ा घोषित किए गए आरोपी की गिरफ्तारी की है।

स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शाम नगर स्थित एक घर में भारी मात्रा में नकली घी तैयार कर डंप किया गया है, जिसे त्योहारों के दौरान शहर की दुकानों पर सप्लाई किया जाना है। सूचना पर विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर जब छापेमारी की तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। यह वही घर था जहां 2017 और फिर 2020 में भी नकली सामान जब्त किया गया था। अब पांच साल बाद फिर से उसी जगह से मिलावट का सामान बरामद हुआ है।

सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पुलिस ने 2023 में भगोड़ा करार दिया था, जिसे आज की कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, मिलावटखोर अब फैक्ट्रियों की जगह घरों में नकली सामान छिपा कर रख रहे हैं, लेकिन विभाग अब लोगों के घरों में भी छापामारी करेगा। उन्होंने बताया कि यह नकली देसी घी सूखे दूध और रिफाइंड तेल आदि की मदद से तैयार किया जा रहा था।

विभाग ने दूध, घी और क्रीम के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और घर की मालकिन को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल सर्जन ने लोगों से भी अपील की है कि वे खाने-पीने की चीजों में मिलावट की आशंका होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Playing with health in Punjab