You are currently viewing लुधियाना में भीषण अग्निकांड: धूं-धूं कर जलीं दो आलीशान कोठियां, पॉश इलाके में मचा हड़कंप

लुधियाना में भीषण अग्निकांड: धूं-धूं कर जलीं दो आलीशान कोठियां, पॉश इलाके में मचा हड़कंप

लुधियाना: शहर के व्यस्त भारत नगर चौक के पास स्थित एक रिहायशी गली में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो आलीशान कोठियों में भीषण आग लग गई। घरों से अचानक धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना भारत नगर चौक स्थित पेट्रोल पंप वाली गली की है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर अचानक एक घर से धुआं और आग की लपटें निकलनी शुरू हुईं, जिसने देखते ही देखते साथ लगती कोठी को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत दोनों घरों में मौजूद परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। दमकल अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आसपास के अन्य घरों को भी खाली करा लिया है ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Massive fire in Ludhiana