You are currently viewing लुधियाना के RS टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 3 मंजिलों तक पहुंची लपटें, दूर तक दिखाई दे रहा था धुएं का गुबार

लुधियाना के RS टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 3 मंजिलों तक पहुंची लपटें, दूर तक दिखाई दे रहा था धुएं का गुबार

लुधियाना: शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक, फिरोजगांधी मार्केट में स्थित आरएस टावर में मंगलवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें ग्राउंड फ्लोर से तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं और धुएं का गुबार फिरोजपुर रोड पर दूर तक दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों और स्थानीय दुकानदारों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ती देख तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर लखविंदर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने लोगों की मदद से बिल्डिंग के नीचे खड़े वाहनों को सुरक्षित हटाया और आसपास की इमारतों को भी सतर्क कर दिया ताकि किसी भी तरह के बड़े नुकसान से बचा जा सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A massive fire broke out at RS Tower