You are currently viewing पंजाब में सनसनीखेज वारदात, कांग्रेस नेता के भाई की अहाते में घेरकर गोली मारकर हत्या

पंजाब में सनसनीखेज वारदात, कांग्रेस नेता के भाई की अहाते में घेरकर गोली मारकर हत्या

लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में मंगलवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने यूथ कांग्रेस नेता के भाई की एक अहाते (शराब पीने की जगह) में घेरकर गोलियां चलाई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना हलका साहनेवाल के नंदपुर सूए के पास स्थित एक अहाते में हुई। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना के यूथ कांग्रेस नेता अनुज कुमार के भाई थे। जानकारी के मुताबिक, अमित अहाते में बैठे हुए थे, तभी बाइक पर सवार हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने अमित को घेरा और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलीबारी के बाद खून से लथपथ अमित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना साहनेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामले को आपसी रंजिश समेत कई एंगल से जांच रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Congress leader’s brother shot dead