You are currently viewing पंजाब में हिट एंड रन: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, 10 फुट उछलकर पुलिस वैन से टकराया पेंटर, देखें कैमरे में कैद खौफनाक VIDEO

पंजाब में हिट एंड रन: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, 10 फुट उछलकर पुलिस वैन से टकराया पेंटर, देखें कैमरे में कैद खौफनाक VIDEO

लुधियाना: शहर की हलवारा रोड पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार व्यक्ति हवा में करीब 10 फुट उछलकर सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी से जा टकराया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एक पैर टूट गया है और कूल्हा भी फ्रैक्चर हो गया है।

घायल की पहचान शिमलापुरी निवासी जसवीर के रूप में हुई है, जिसे खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

देखें VIDEO-

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार होकर जा रहे हैं। तभी पीछे से एक सफेद रंग की बेकाबू कार तेज गति से आती है और उन्हें जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी से टकरा जाते हैं। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति तुरंत उठ खड़ा होता है और अपने साथी जसवीर को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह उठ नहीं पाता।

हादसे के वक्त पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी के पास ही मौजूद थे। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायल जसवीर को उठाया और बिना देर किए अपनी ही गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायल जसवीर के बेटे कुलदीप ने बताया कि उसके पिता पेंट-पुताई का काम करते हैं। शुक्रवार शाम को वह अपने एक सहकर्मी के साथ मुल्लांपुर से हलवारा की ओर पेंट खरीदने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने ही उन्हें पिता के घायल होने की सूचना दी थी। परिवार ने अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Hit and run in Punjab