You are currently viewing दुश्मन से सुलह के कुछ दिन बाद ही फिर गिरफ्तार हुआ ‘प्रिंकल’, कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने दबोचा

दुश्मन से सुलह के कुछ दिन बाद ही फिर गिरफ्तार हुआ ‘प्रिंकल’, कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने दबोचा

लुधियाना: लुधियाना के चर्चित और विवादित कारोबारी व इन्फ्लुएंसर गुरविंदर सिंह ‘प्रिंकल’ को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रिंकल को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह एक अन्य मामले में अदालत में पेशी भुगतने आया था। जानकारी के मुताबिक, इस बार प्रिंकल को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

प्रिंकल की यह गिरफ्तारी इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि हाल ही में उसका अपने कट्टर विरोधी हनी सेठी के साथ समझौता हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे का सम्मान करने की बात कही थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि पुरानी रंजिशें खत्म हो गई हैं। लेकिन इस नई गिरफ्तारी ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। पुलिस अब प्रिंकल को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि आर्म्स एक्ट मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।

यह पहली बार नहीं है जब गुरविंदर सिंह प्रिंकल को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले साल 2022 में उसे एक वकील गगनप्रीत सिंह के परिवार को अपशब्द कहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह कई दिनों तक जेल में रहा था और बाद में जमानत पर बाहर आया था। प्रिंकल अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों में घिरा रहता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Just days after reconciling with her enemy