
कपूरथला: थाना सदर के अंतर्गत आते धालीवाल औजला रोड पर बुधवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर लखबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, कपूरथला के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान जालंधर जिले के गांव उग्गी निवासी इमाम हुसैन के रूप में हुई है।

सब-इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार, इमाम हुसैन पिछले दो-तीन दिनों से घर से लापता था। आज उसका शव धालीवाल औजला रोड से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद ही मामले में अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले को हत्या के एंगल से देख रही है और जांच शुरू कर दी है।
View this post on Instagram


Jalandhar youth brutally murdered








