
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने हंगामा करते हुए अपने कपड़े उतार दिए। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगठनों में भारी रोष है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे का एक अलग ही कारण सामने आया है। जांच अधिकारी ASI जसप्रीत सिंह के मुताबिक, गुरुद्वारा साहि-ब की चाबियां गुम हो गई थीं और कमेटी को महिला पर चोरी का शक था। इसी सिलसिले में उसे गुरुद्वारे में बुलाया गया था। जब वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उसकी तलाशी लेने की बात की, तो वह गुस्से में आ गई और उसने हंगामा करते हुए यह शर्मनाक हरकत कर डाली।

यह घटना 21 अगस्त को साहनेवाल के अधीन गांव जुगियाणा स्थित गुरुद्वारा श्री रविदास जी महाराज की है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने पति के साथ वहां मौजूद थी और अचानक चिल्लाने के बाद उसने कपड़े उतार दिए, जिसे मौके पर मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने काबू कर बाहर निकाला। इस मामले में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर साहनेवाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने महिला और उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
View this post on Instagram


Sacrilege in Gurudwara Sahib in Punjab




