You are currently viewing पंजाब में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते टेंपो के आगे आई डेढ़ साल की बच्ची, पहियों के नीचे कुचलकर मौत; CCTV में कैद हुई घटना

पंजाब में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते टेंपो के आगे आई डेढ़ साल की बच्ची, पहियों के नीचे कुचलकर मौत; CCTV में कैद हुई घटना

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की टेंपो के नीचे कुचलकर मौत हो गई। यह हृदय-विदारक घटना जगराओं के मुल्लापुर दाखा स्थित जागपुर गांव में हुई और पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना उस समय हुई जब एक सब्जी विक्रेता अपने टेंपो में सब्जियां लेकर गांव में बेच रहा था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो महिलाएं टेंपो चालक से सब्जियां खरीद रही थीं। इसी दौरान, डेढ़ साल की एक बच्ची खेलते-खेलते घर से निकली और सीधे आकर टेंपो के सामने खड़ी हो गई।

सब्जी बेचने के बाद, ड्राइवर ने जैसे ही टेंपो आगे बढ़ाया, उसे बच्ची के वहां खड़े होने का अंदाजा नहीं हुआ। टेंपो की टक्कर से बच्ची नीचे गिर गई और पलक झपकते ही टेंपो का अगला और फिर पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया।

जैसे ही ड्राइवर और आसपास के लोगों को घटना का पता चला, उन्होंने टेंपो रोका और बच्ची को उठाया। गांव में हंगामा मच गया। परिजन बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक, पुलिस को इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Tragic accident in Punjab