
लुधियाना: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा, लाडोवाल में सोमवार को एक ट्रक ड्राइवर द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टोल कर्मियों से हुई तीखी बहस के बाद गुस्साए ट्रक ड्राइवर ने टोल का बूम बैरियर तोड़ दिया। यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर निवासी एक ट्रक ड्राइवर की किसी बात को लेकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ड्राइवर ने गुस्से में आकर बूम बैरियर को तोड़ डाला। इसके बाद ड्राइवर ने टोल कर्मियों पर उसके साथ मारपीट करने और यहां तक कि उसकी जीभ काटने जैसा गंभीर आरोप भी लगाया है।

घटना को बढ़ता देख मौके पर अन्य ट्रक ड्राइवर भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने भी टोल कर्मचारियों पर ट्रक पर पत्थर और डंडे फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही लाडोवाल टोल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
इस मामले की जांच कर रहे एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि ट्राला ड्राइवर के भतीजे तरनजीत ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि टोल कर्मियों ने उसके चाचा के साथ मारपीट की है और इसका एक वीडियो भी उसके पास सबूत के तौर पर मौजूद है। एएसआई जीवन सिंह ने कहा, हमने ड्राइवर को थाने बुलाया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हम टोल कर्मियों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि वास्तव में हुआ क्या था। दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है।
View this post on Instagram

Huge ruckus at Punjab’s most expensive




