You are currently viewing पंजाब में रास्ता न देने पर श्रद्धालुओं की बस पर कृपाण से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार; शिव मंदिर जा रहे थे

पंजाब में रास्ता न देने पर श्रद्धालुओं की बस पर कृपाण से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार; शिव मंदिर जा रहे थे

समराला: लुधियाना में मंगलवार को शिव मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। रास्ता देने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद युवकों ने कृपाण और तेजधार हथियारों से बस में तोड़फोड़ की और शीशे चकनाचूर कर दिए। घटना में बस चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।

समराला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि हमलावरों की कार पर लगा नंबर प्लेट भी जाली था।

जानकारी के अनुसार, लुधियाना से 10-11 बसों का काफिला श्रद्धालुओं को लेकर समराला के पास स्थित चहलां गांव के प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। बस ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि सर्विस रोड पर एक वर्ना कार में सवार युवकों ने साइड न देने को लेकर पहले गाली-गलौज की और फिर अपनी कार बस के आगे लगाकर रोक दी। इसके बाद उन्होंने कृपाण और अन्य हथियारों से बस पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ दिए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी समराला तरलोचन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह कोई धार्मिक विवाद नहीं, बल्कि आपसी झगड़े का मामला है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को उनकी कार समेत गिरफ्तार कर लिया है, जो समराला और माछीवाड़ा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कार पर लगा नंबर भी जाली था, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

bus of devotees was attacked