You are currently viewing लुधियाना में बड़ा हादसा: गैस लीक होने से सिलेंडर फटा, दंपत्ति बुरी तरह झुलसे; महिला की हालत गंभीर

लुधियाना में बड़ा हादसा: गैस लीक होने से सिलेंडर फटा, दंपत्ति बुरी तरह झुलसे; महिला की हालत गंभीर

लुधियाना: शहर की राजीव गांधी कॉलोनी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक किराए के कमरे में गैस लीक होने के कारण सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस घटना में एक दंपत्ति गंभीर रूप से झुलस गए। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

घटना के समय कमरे में मौजूद महिला के पति विकास ने बताया कि वह सो रहा था जबकि उसकी पत्नी रीता रसोई में सब्जी काट रही थी। अचानक कमरे में आग फैल गई और इसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए।

एक पड़ोसी महिला ऋतु ने बताया कि कमरे से विकास और रीता के चीखने की आवाजें आईं, जिसके बाद सभी ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला। आग की वजह से कमरे का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

लोगों की मदद से घायल दंपत्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, रीता लगभग 65 से 70 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, विकास भी करीब 45 प्रतिशत तक झुलसा है और उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Major accident in Ludhiana