You are currently viewing “बोरी में खराब आम हैं”… कहकर फेंकी युवती की लाश, पंजाब के व्यस्त चौक पर दिनदहाड़े खौफनाक वारदात

“बोरी में खराब आम हैं”… कहकर फेंकी युवती की लाश, पंजाब के व्यस्त चौक पर दिनदहाड़े खौफनाक वारदात

लुधियाना: औद्योगिक नगरी लुधियाना बुधवार दोपहर उस वक्त दहल गई, जब शहर के व्यस्तम आरती चौक पर दो मोटरसाइकिल सवार युवक सरेआम एक बोरी फेंककर फरार हो गए, जिसमें एक युवती की लाश थी। दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर की है। आरती चौक पर दो युवक एक मोटरसाइकिल पर आए और सड़क किनारे एक बोरी फेंक दी। पास में ही रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने जब उन्हें टोका और बोरी के बारे में पूछा, तो बाइक सवार युवकों ने कहा कि बोरी में खराब आम हैं और वे उसे फेंकने आए हैं।

उनके जवाब से रेहड़ी वाले को शक हुआ। उसने युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे तेजी से अपनी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। अनहोनी की आशंका के चलते रेहड़ी चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस ने बोरी को खोलकर देखा तो वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। बोरी के अंदर एक युवती का शव था। पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब युवती की शिनाख्त करने और बाइक सवार आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

The body of the girl was thrown away