You are currently viewing पंजाबियों की हुई बल्ले-बल्ले! अब इलाज की चिंता खत्म, हर व्यक्ति को मिलेगा 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा; जानें कब से बनेंगे कार्ड

पंजाबियों की हुई बल्ले-बल्ले! अब इलाज की चिंता खत्म, हर व्यक्ति को मिलेगा 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा; जानें कब से बनेंगे कार्ड

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ का शुभारंभ किया। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को लॉन्च किया। इस योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक निवासी को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि योजना के तहत सेहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्ड बनवाने के लिए किसी भी तरह की जटिल प्रक्रिया नहीं होगी; पंजाब के निवासियों को सिर्फ अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाकर यह कार्ड बनवाना होगा।

मुख्यमंत्री मान ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले लोग नीले-पीले कार्डों के चक्कर में फंसे रहते थे। हमने यह तय किया है कि जो भी पंजाब का निवासी है, उसका इलाज होगा, चाहे उसके पास कोई भी कार्ड हो। इस योजना में राज्य के सभी बड़े और अच्छे अस्पतालों को शामिल किया गया है, ताकि लोगों को इलाज के लिए चिंता न करनी पड़े।”

इस योजना को आम आदमी पार्टी की सरकार का एक प्रमुख चुनावी वादा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को बिना किसी आर्थिक भेदभाव के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। सरकार का दावा है कि यह योजना पंजाब की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjabis are in luck! Now the worry of treatment is over