You are currently viewing पंजाब कैबिनेट की बैठक का समय बदला, बेअदबी पर कानून और SYL जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा!

पंजाब कैबिनेट की बैठक का समय बदला, बेअदबी पर कानून और SYL जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा!

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की कल (सोमवार) होने वाली महत्वपूर्ण बैठक के समय में बदलाव किया गया है। यह बैठक जो पहले सुबह 10:30 बजे होनी थी, अब शाम 6:00 बजे होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में विधानसभा सत्र बुलाने पर चर्चा शामिल है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि सरकार बेअदबी की घटनाओं को लेकर एक सख्त कानून ला सकती है, इस विषय पर भी कैबिनेट में मंथन हो सकता है।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे पर केंद्र और हरियाणा के साथ होने वाली बैठक को लेकर भी पंजाब की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। शाम को होने वाली इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले पंजाब की राजनीति के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjab Cabinet meeting time changed