
चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण पोंग डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। स्थिति को देखते हुए शाह नहर बैराज के दो फ्लड गेट खोल दिए गए हैं और प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील जारी की है।
पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मंडी, कुल्लू, शिमला और कांगड़ा समेत कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के कारण नदियां उफान पर हैं, और अचानक आई बाढ़ से कई पुल और सड़कें बह गई हैं। यातायात, बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हैं।
पोंग डैम में पानी का स्तर 1321.90 फुट तक पहुंच गया है। इस समय हिमाचल से डैम की झील में 22968 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि झील से 14217 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण ही बैराज के गेट खोलने का फैसला लिया गया।
प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि वे नदियों के पास न जाएं। मौसम विभाग के अनुसार, आगे भी बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है
View this post on Instagram

Water level of Pong Dam increased due








