You are currently viewing इटली से लौटा, 48 घंटे बाद सड़क पर मिली लाश, अमनदीप की मौत बनी पहेली; ASI पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

इटली से लौटा, 48 घंटे बाद सड़क पर मिली लाश, अमनदीप की मौत बनी पहेली; ASI पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: इटली से महज दो दिन पहले लौटे एक नौजवान की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान डैणविंड गांव की मौजूदा सरपंच के बेटे अमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसके पिता खुद पुलिस में एएसआई हैं। युवक का शव गांव मुश्कवेद से डैणविंड जाने वाले रास्ते पर मिला। पिता ने बेटे की मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताते हुए स्थानीय पुलिस पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि सुबह मुश्कवेद-डैणविंड मार्ग पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मृतक के पिता एएसआई नरिंदर सिंह बैंस ने बताया कि अमनदीप बीती रात घर नहीं लौटा था, जिसके बाद से परिवार उसकी तलाश कर रहा था।

एएसआई नरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस को गांव में खुलेआम बिक रहे नशीले पदार्थों के बारे में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अगर पुलिस ने समय पर कदम उठाए होते, तो शायद आज उनका बेटा जिंदा होता।

इस मामले में एसएचओ किरपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और नशा बिक्री के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Returned from Italy body found on road