You are currently viewing जालंधर कांग्रेस का बड़ा एक्शन: आपराधिक केस दर्ज होते ही इस नेता पर गिरी गाज; 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

जालंधर कांग्रेस का बड़ा एक्शन: आपराधिक केस दर्ज होते ही इस नेता पर गिरी गाज; 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

जालंधर: पंजाब कांग्रेस ने जालंधर में एक बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कड़ा कदम सोढ़ी के खिलाफ डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में केस दर्ज होने और उनकी गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है।

इस कार्रवाई की शुरुआत 4 जुलाई को करतारपुर हलका इंचार्ज और पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से दी गई शिकायत के बाद हुई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पंजाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने तत्काल निष्कासन का फैसला लिया। जालंधर कांग्रेस के प्रधान रजिंदर बेरी ने पार्टी की तरफ से इस संबंध में एक चिट्ठी भी जारी की है।

पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने इस फैसले पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस अनुशासन और पारदर्शिता में विश्वास रखती है और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया, “कांग्रेस ऐसे किसी भी नेता या कार्यकर्ता को संरक्षण नहीं देती, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हों या जिनकी गतिविधियां समाज और पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हों। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करती है।”

इसी जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Jalandhar Congress takes big action