You are currently viewing पंजाब पुलिस का नशा और अवैध हथियारों पर बड़ा प्रहार, 2.5 किलो हेरोइन और 3 पिस्तौल समेत 6 शातिर काबू

पंजाब पुलिस का नशा और अवैध हथियारों पर बड़ा प्रहार, 2.5 किलो हेरोइन और 3 पिस्तौल समेत 6 शातिर काबू

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर की पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाते हुए अलग-अलग कार्रवाइयों में छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों से ढाई किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल, 17 कारतूस और एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी ने बताया कि एक बड़ी सफलता में पुलिस ने बलविंदर सिंह और चरणजीत कौर वासी निहाले वाला को 1 किलो 815 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। एक अन्य मामले में, हरजिंदर सिंह नामक आरोपी को 280 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। इसी बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 475 ग्राम हेरोइन और 30 ग्राम अफीम की खेप बरामद की है।

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर चर्च रोड निवासी अरमान गिल को कैंट रोड श्मशानघाट के पास से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह ग्राहक का इंतजार कर रहा था। उसके पास से 30 बोर की एक पिस्तौल बरामद हुई है।

थाना सदर जीरा की पुलिस ने मालीवाला के पास नाकाबंदी कर एक कार से दो आरोपियों, जश्नप्रीत वासी झतरा और देव वासी कोट इशेखां रोड, को दो .32 बोर पिस्तौलों और 17 कारतूसों के साथ काबू किया, जबकि उनका एक साथी गुरप्रताप सिंह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

पुलिस ने सभी पकड़े गए और फरार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjab Police’s big attack on drug abuse and illegal weapons