You are currently viewing बिक्रम सिंह मजीठिया का आज खत्म हो रहा है रिमांड, कोर्ट में पेशी से पहले अकाली नेता को किया गया नजरबंद

बिक्रम सिंह मजीठिया का आज खत्म हो रहा है रिमांड, कोर्ट में पेशी से पहले अकाली नेता को किया गया नजरबंद

मोहाली: आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का चार दिन का रिमांड आज (6 जुलाई) खत्म हो रहा है। विजिलेंस ब्यूरो उन्हें आज मोहाली की अदालत में पेश करेगा। इस बीच, मजीठिया की पेशी से पहले वरिष्ठ अकाली नेता और कोर कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को पुलिस द्वारा आज सुबह घर में नजरबंद किए जाने की खबर भी सामने आई है।

सुबह तड़के भारी पुलिस बल ने सिकंदर सिंह मलूका के घर को घेर लिया। इस दौरान किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया गया और न ही बाहर आने दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मजीठिया की पेशी के कारण मलूका को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आशंका थी कि सिकंदर सिंह मलूका अपने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मोहाली अदालत में पेशी के दौरान पहुंचेंगे, जिसे रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

दूसरी ओर, माना जा रहा है कि विजिलेंस कुछ और दिनों के रिमांड की मांग कर सकती है। मजीठिया 26 जून से विजिलेंस हिरासत में हैं। जांच के संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की टीम कल मजीठिया को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंची। यहां मजीठिया परिवार की सराय डिस्टिलरी की जांच की गई। पता चला है कि जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनकी और जांच की जरूरत है। इस आधार पर आज अदालत से अतिरिक्त रिमांड मांगा जाएगा।

इस बीच, वरिष्ठ अकाली दल के नेता और वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने आम आदमी पार्टी के मंत्रियों, प्रतिनिधियों और कुछ मीडिया चैनलों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कलेर ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ मनगढ़ंत और झूठी कहानियां फैलाने वालों को अदालत में जवाब देना होगा। इस संबंध में मजीठिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया गया है।

बता दें कि हाई कोर्ट में 4 जुलाई को मजीठिया की याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान मजीठिया के वकीलों ने कहा कि अदालत में एक नया रिमांड ऑर्डर पहुंचा है। पहले रिमांड ऑर्डर पर 6 जून की तारीख लिखी थी, जबकि दूसरे पर 6 जुलाई की। इसके बाद अदालत ने सभी तथ्यों को देखने के बाद मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई तक स्थगित कर दी। जबकि इसी दिन मोहाली अदालत ने शिमला और दिल्ली पुलिस को जांच में सहयोग करने के आदेश दिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Bikram Singh Majithia’s remand is ending today