
लुधियाना: लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने वोटों की गिनती के समय में फेरबदल किया है। कल, यानी 23 जून 2025 को होने वाली मतगणना की प्रक्रिया अब सुबह 8:00 बजे से आरंभ होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर सह जिला निर्वाचन अधिकारी, लुधियाना ने बताया कि पहले मतगणना का समय सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया था, जिसे अब बदल दिया गया है।

इस आधिकारिक घोषणा के बाद, जिला प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को इस नए समय-सारणी के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि मतगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
View this post on Instagram

Ludhiana by-election Change in counting time




