
लुधियाना: लुधियाना के गांव सीओआनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत युवती ने पुराने प्रेमी को मिलने के बहाने गांव जोधा नहर के किनारे बुलाया, जहां उसने अपने नए साथी के साथ मिलकर उसे नहर में धक्का दे दिया। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने युवक को बचा लिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित हरकीरत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी जसलीन कौर से काफी समय से दोस्ती थी और दोनों इंस्टाग्राम पर बातचीत करते थे। दो दिन पूर्व जसलीन ने उसे जोधा नहर के पास मिलने के लिए बुलाया था। जब हरकीरत वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि पहले से ही एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। जसलीन ने बातों में उलझाकर हरकीरत का फोन ले लिया।
इसी दौरान अचानक कार का दरवाजा खुला और एक युवक हरकीरत की गोद में आकर बैठ गया। हरकीरत ने पहचान की तो वह जसकरन सिंह निकला, जो उनके साथ स्कूल में पढ़ता था। हरकीरत के पूछने पर जसलीन ने बताया कि उनकी जसकरन के साथ पिछले नौ महीनों से बातचीत चल रही है।
आरोपियों जसलीन और जसकरन ने मिलकर हरकीरत पर हमला किया और उसे नहर में फेंक दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने हरकीरत को नहर से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। आरोपी जसलीन कौर गांव सीलोआनी और बलकरन सिंह गांव जट्टपुरा के रहने वाले हैं। थाना जोधा के एएसआई काबल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 140(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
View this post on Instagram
girlfriend along with her new lover threw her old lover




