
जगराओं: लुधियाना जिले के जगराओं के गोल्डन वाग इलाके में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। दो चोर एक निर्माणाधीन मकान के रास्ते पड़ोसी के घर में घुस गए और वहां से एसी के तार व पाइप चुरा ले गए।
पीड़ित सुनील कुमार, जो घटना के समय लुधियाना गए हुए थे, ने बताया कि रविवार सुबह गर्मी बढ़ने पर जब उन्होंने एसी चलाने की कोशिश की तो वह नहीं चला। छत पर जाकर देखने पर उन्हें एसी की तारें गायब मिलीं। उन्होंने तत्काल बस स्टैंड चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोरी के दौरान गली के कुत्तों ने चोरों को देखकर भौंकना शुरू कर दिया था। इस पर चोर लाठी लेकर आए, जिससे कुत्ते डरकर भाग गए। चोर इसके बाद आराम से मौके से फरार हो गए। कुत्ते उनके पीछे दौड़े, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए। बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी सुखमिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस अब गली में लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
शहर में दिनदहाड़े हो रही चोरियों की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों में इतना डर व्याप्त हो गया है कि वे अपने घरों में ताला लगाकर भी बाहर जाने से कतरा रहे हैं। चोर लगातार ताला लगे घरों को ही अपना निशाना बना रहे हैं।
View this post on Instagram

Thieves in Punjab are emboldened they entered neighbour’s house




