
जालंधर: जालंधर में नगर निगम के एक उच्च अधिकारी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आज जालंधर नगर निगम में कार्रवाई करते हुए ATP सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वशिष्ट को एक बड़े घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।
विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, ATP सुखदेव वशिष्ट पर कुछ राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों को अंजाम देने के गंभीर आरोप हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर विजिलेंस की टीम ने आज दोपहर जालंधर नगर निगम कार्यालय में अचानक दबिश दी।
जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस अधिकारियों ने निगम कार्यालय पहुंचकर ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट से बंद कमरे में लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए अधिकारी सुखदेव वशिष्ट आम आदमी पार्टी के एक विधायक का करीबी माना जाता है।
विजिलेंस द्वारा इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में कुछ और खुलासे होने की संभावना है।
View this post on Instagram

Big action of Vigilance in Jalandhar: ATP Sukhdev Vashisht








