
बठिंडा: विदेशों में खासकर कनाडा में पंजाबी युवाओं की असामयिक मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ऐसी दुखद खबरें सामने आती रहती हैं, जिन्हें सुनकर दिल व्यथित हो जाता है। इसी कड़ी में कनाडा में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसने एक पंजाबी नौजवान की जान ले ली है।
कनाडा के बरम्प्टन शहर से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई है, जहां पिश्के नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। गगनदीप पंजाब के बठिंडा जिले में संगत मंडी के गांव दूनेवाला का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, गगनदीप वर्क परमिट पर कनाडा गया हुआ था। अचानक हुए इस हादसे में नदी में डूबने से उसकी जान चली गई। इस दुखद घटना के बाद गगनदीप का परिवार गहरे सदमे में है और उसके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए गुहार लगा रहा है।
पंजाब में बैठे गगनदीप के माता-पिता ने पंजाब सरकार से भावुक अपील की है कि उनके बेटे के शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने में उनकी मदद की जाए, ताकि वे रीति-रिवाजों के साथ अपने लाडले को अंतिम विदाई दे सकें।
View this post on Instagram


25-year-old Punjabi youth dies in Can








