You are currently viewing जालंधर में फटे 7 गैस सिलेंडर, लोगों में हड़कंप- सभी झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख

जालंधर में फटे 7 गैस सिलेंडर, लोगों में हड़कंप- सभी झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख

जालंधरः जिले के भगत सिंह कॉलोनी के नजदीक स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में 7 से 8 सिलेंडर फटने की खबर है। जानकारी के अनुसार, यहां पर गैस फिलिंग हो रही थी। गैस सिलेंडर लीक होने से यहां आग लग गई।

आग ने 30 झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सारी झुग्गियों जलकर राख हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सुबह साढ़े 9 बजे करीब लगी। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौक पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से मजदूरों के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।  इस हादसे में दो लोग घायल हो गए है।

देखें वीडियो –