
लुधियाना: लुधियाना शहर के एक नामी व्यापारी के घर में काम करने वाली एक युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की पहचान पम्मी (लगभग 20 वर्ष) पुत्री हरि के रूप में हुई है। पम्मी उक्त व्यवसायी के घर में घरेलू सहायिका (नौकरानी) के तौर पर काम करती थी।
बताया जा रहा है कि युवती का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
View this post on Instagram


20-year-old maid commits suicide




