You are currently viewing ‘हलाल मीट नहीं बेचूंगा…’ लंदन में पंजाबी रेस्टोरेंट पर 100 पाकिस्तानों का धावा, आत्मरक्षा में निकाली कृपाण तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

‘हलाल मीट नहीं बेचूंगा…’ लंदन में पंजाबी रेस्टोरेंट पर 100 पाकिस्तानों का धावा, आत्मरक्षा में निकाली कृपाण तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन के पॉश इलाके हैमरस्मिथ में हलाल मीट को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां पिछले 16 सालों से ‘रंगरेज’ नाम का मशहूर पंजाबी रेस्टोरेंट चला रहे हरमन कपूर पर करीब 100 पाकिस्तानी मुस्लिमों की भीड़ ने हमला कर दिया। हरमन का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में हलाल मीट बेचने से साफ इनकार कर दिया था। इस खौफनाक हमले के बाद हरमन को अपना बिजनेस और परिवार बचाने के लिए दुनियाभर के सिखों से मदद की गुहार लगानी पड़ रही है।

‘नॉन हलाल मीटअप’ पोस्ट के बाद भड़की भीड़ 

विवाद की असली शुरुआत 14 मार्च 2026 को हुई, जब हरमन कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘नॉन हलाल मीटअप’ का एक पोस्ट किया और रेस्टोरेंट के बाहर एक बोर्ड लगाकर स्पष्ट कर दिया कि उनके यहां हलाल मीट नहीं परोसा जाएगा। इस ऐलान के बाद मुस्लिम समुदाय के 100 से ज्यादा लोगों की भारी भीड़ रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गई और जमकर नारेबाजी व तोड़फोड़ की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब हमलावरों ने उनके घर को भी निशाना बनाया। खुद को और अपने परिवार को इस हिंसक भीड़ से बचाने के लिए हरमन को अपने बचाव में गातरा (कृपाण) निकालना पड़ा।

हमलावरों को छोड़ पुलिस ने हरमन को ही किया गिरफ्तार 

इस पूरे हंगामे के बीच जब लंदन पुलिस मौके पर पहुंची, तो उनकी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया। पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ पर एक्शन लेने के बजाय हरमन सिंह कपूर को ही हथियार (कृपाण) दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। हरमन ने पुलिस पर दोतरफा पुलिसिंग का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उनका नाम ‘खान’ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिख गुरुओं ने आत्मरक्षा के लिए कृपाण दी है और उन्होंने किसी पर हमला नहीं किया, बल्कि केवल अपने परिवार की जान बचाई है। हरमन का दावा है कि वह साल 2023 से ही खालिस्तानी और मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं और अब उनका सालों पुराना रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गया है।

100 Pakistanis Storm Punjabi Restaurant in London; Owner Arrested by Police After Drawing Kirpan