You are currently viewing चंडीगढ़ नगर निगम की कुल 35 सीटों का आया नतीजा.  जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें, आम आदमी पार्टी ने रचा इतिहास, तीसरे नंबर पर पहुंची कांग्रेस

चंडीगढ़ नगर निगम की कुल 35 सीटों का आया नतीजा. जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें, आम आदमी पार्टी ने रचा इतिहास, तीसरे नंबर पर पहुंची कांग्रेस

चंडीगढ़( अमन बग्गा ) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी के मेयर रविकांत शर्मा ही अपने वार्ड पर हार गए हैं। भाजपा के वार्ड नंबर 17 से कैंडिडेट और मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह उर्फ बादल ने हराया है। आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने चंडीगढ़ के बीजेपी के मेयर रविकांत शर्मा को वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से हराया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) बाकी दलों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। AAP के खाते में 14 जबकि भाजपा के खाते में 12 और कांग्रेस के खाते में 8 सीट व अकालीदल के खाते में 1 सीट आई है। 

चंडीगढ़ में हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह चुनाव भी बेहद खास माना जा रहा है. चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।