You are currently viewing जालंधर कैंट से आप उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोढी 1978 में बने थे राज्य के पहले महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्डी, एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भारत लौटने पर मिला था ये अवार्ड

जालंधर कैंट से आप उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोढी 1978 में बने थे राज्य के पहले महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्डी, एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भारत लौटने पर मिला था ये अवार्ड

 जालंधर( PLN) 1978 में महाराजा रणजीत सिंह अवाॅर्ड को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे शहर के हॉकी स्टार सुरिंदर सिंह सोढी, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से 1978 में महाराजा रणजीत सिंह अवाॅर्ड के साथ 2500 रुपए कैश अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया था।

राज्य में एकमात्र हॉकी मेन्स के खिलाड़ी थे सुरिंदर सोढी, जिन्हें यह अवाॅर्ड देकर दिया गया था। सुरिंदर सिंह सोढी ने बताया कि तब संगरूर के वॉर हीरो स्टेडियम में अवाॅर्ड फंक्शन करवाया गया था, उनके साथ 20-25 अन्य खिलाड़ियों को भी इस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था, वुमन हॉकी में लड़की अजिंदर कौर को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। सुरिंदर सोढी ने बताया कि उन दिनों 2500 रुपये भी काफी ज्यादा लगते थे और तब वह पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रैंक पर थे और 1978 में एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भारत लौटे थे। तब पंजाब पुलिस की तरफ से 1 हजार रुपये सेलरी दी जाती थी।

1980 मॉस्को ओलंपिक में सुरिंदर सिंह सोढी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में सोढी ने 15 गोल किए और फाइनल मैच में स्पेन के खिलाफ टीम ने 4-3 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया, जिसमें पहले 2 गोल सुरिंदर सिंह सोढी ने किए थे। गौर है कि सुरिंदर सिंह सोढी ने महज तीसरी क्लास से ही हॉकी खेलनी शुरू कर दी थी। सुरिंदर सिंह सोढी सेंटर फारवर्ड ही नहीं हर प्वाइंट पर खेलते थे, साल 2004 में पाकिस्तान की तरफ से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। साल 2016 में सुरिंदर सोढी पंजाब पुलिस में आईजी पद से रिटायर हुए।

सोर्स भास्कर